देश की खबरें | मंत्री पदों के लिए ‘मानव संसाधन’ देने वाली शिवसेना, राकांपा का शुक्रिया अदा करे भाजपा : राउत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना सांसद संजय राउत ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार में मंत्री पदों को भरने के लिए ‘‘मानव संसाधन’’ उपलब्ध कराने वाली शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का शुक्रिया अदा करना चाहिए।

मुंबई, आठ जुलाई शिवसेना सांसद संजय राउत ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार में मंत्री पदों को भरने के लिए ‘‘मानव संसाधन’’ उपलब्ध कराने वाली शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का शुक्रिया अदा करना चाहिए।

राउत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नए केंद्रीय पंचायती-राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल और स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार पहले राकांपा में थे। जबकि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मंत्री नारायण राणे पहले शिवसेना में थे और फिर वह कांग्रेस में भी रहे थे।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र से केंद्रीय मंत्री के रूप में बुधवार को शपथ लेने वाले चार नेताओं में तीन की पृष्ठभूमि भाजपा की नहीं है।

राउत ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनमें कुछ तो विशेष देखा होगा जो उन्हें महत्वपूर्ण प्रभार दिए गए। भाजपा को शिवसेना और राकांपा का आभार जताना चाहिए जिन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए अच्छे मानव संसाधन उपलब्ध कराए।’’

उन्होंने दावा किया कि राणे को जो प्रभार दिया गया, उनका कद उससे कहीं ‘‘बड़ा’’ है। राउत ने कहा, ‘‘राणे मुख्यमंत्री रहे हैं और महत्वपूर्ण मंत्रालयों की बागडोर भी संभाल चुके हैं। एमएसएमई मंत्रालय में उनके सामने छोटे और मध्यम उद्योगों को पुनर्जीवित करने की चुनौती होगी जो कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उनके समक्ष रोजगार सृजन की चुनौती भी होगी।’’

राउत से जब पूछा गया कि राणे को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में क्या कोंकण क्षेत्र में शिवसेना का मुकाबला करने के इरादे के साथ शामिल किया गया है तो उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कहना मंत्रिमंडल और संविधान का अपमान करने जैसा होगा। आप किसी को मंत्री देश की सेवा करने के लिए बनाते हैं या फिर राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए?’’

राउत ने कहा कि महाराष्ट्र से आने वाले चार नेताओं को अच्छे मंत्रालय मिले हैं और उन्हें एमएसएमई, वित्त और स्वास्थ्य क्षेत्र में जनता की सेवा करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, उन्होंने भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने पर अफसोस जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू