देश की खबरें | भाजपा को ईसाई, मुस्लिम समुदाय के लोगों को केंद्रीय मंत्री बनाना चाहिए : शिवकुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सरकारी अनुबंधों में मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण लागू करने के फैसले का बचाव करते हुए इसका विरोध करने के लिए रविवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस सरकार सभी नागरिकों के बारे में सोचती है।

गडग, 16 मार्च कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सरकारी अनुबंधों में मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण लागू करने के फैसले का बचाव करते हुए इसका विरोध करने के लिए रविवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस सरकार सभी नागरिकों के बारे में सोचती है।

शिवकुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ईसाई और मुस्लिम समुदायों के लोगों को विधायक, राज्यसभा सदस्य या केंद्रीय मंत्री बनाना चाहिए।

शिवकुमार ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के 'एक्स' पर किए गए पोस्ट के जवाब में यह बात कही।

विजयेंद्र ने सरकारी अनुबंधों में मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण के प्रस्ताव को 'असंवैधानिक' और 'सरकारी जिहाद' करार देते हुए कहा कि भाजपा राज्य विधानमंडल के अंदर और बाहर दोनों जगह इसका विरोध करेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस की यह सरकार बिना किसी विकास के एक 'कागजी शेर' बन गई है और केवल अल्पसंख्यक तुष्टीकरण पर केंद्रित है।

शिवकुमार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चाहे वे मुसलमान हों या ईसाई या सिख या बौद्ध, सभी देश और कर्नाटक राज्य के नागरिक हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम सभी अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्गों के बारे में सोचते हैं। वह (विजयेंद्र) समानता की बात कर रहे हैं। उन्हें या उनकी पार्टी को अल्पसंख्यकों को विधान परिषद सदस्य या राज्यसभा सदस्य या केंद्र सरकार में मंत्री बनाना चाहिए।’’

शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा को एक-दो ईसाइयों या मुसलमानों को ऐसे पद देने दीजिए, फिर विजयेंद्र को समान हिस्सेदारी और सभी के लिए आजीविका के बारे में बोलने का अधिकार होगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘उन्हें (विजयेंद्र) कुवेम्पु द्वारा लिखा गया राज्य का गीत ठीक से पढ़ना चाहिए कि कौन-कौन शांति का बगीचा बनाएगा। अब वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं, उन्हें अपना स्तर बनाए रखना चाहिए। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी