देश की खबरें | ‘भारत जोड़ो’ यात्रा से भाजपा सहमी, ध्यान भटकाने का प्रयास करेगी: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सात सितंबर से आरंभ होने वाली अपनी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा को ऐतहासिक करार देते हुए सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी उसके इस कदम से सहम गई है और इसलिए इस यात्रा से ध्यान भटकाने की तरकीब अपनाएगी।

नयी दिल्ली, 29 अगस्त कांग्रेस ने सात सितंबर से आरंभ होने वाली अपनी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा को ऐतहासिक करार देते हुए सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी उसके इस कदम से सहम गई है और इसलिए इस यात्रा से ध्यान भटकाने की तरकीब अपनाएगी।

पार्टी के महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षो और 'भारत जोड़ो ' यात्रा से संबंधित राष्ट्रीय समन्वयकों की बैठक हुई, जिसमें इस यात्रा की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई।

बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के बारे में चर्चा की। यह यात्रा विशाल और ऐतहासिक होगी।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘इस यात्रा को लेकर भाजपा सहम गई है। इसलिए वह ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह की तरकीबें अपनाएगी।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बताया, ‘‘सात सितंबर की शाम पांच बजे कन्याकुमारी में विशाल रैली से इस यात्रा की शुरुआत होगी।

उनके अनुसार, आठ सितंबर को सुबह हर विधानसभा क्षेत्र और ब्लॉक में पदयात्रा निकाली जाएगी।

उन्होंने कहा कि सर्वधर्म प्रार्थना और दूसरे कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

कांग्रेस इन दिनों 'भारत जोड़ो यात्रा' की तैयारी कर रही है। इस यात्रा के दौरान करीब पांच महीने में दक्षिण में कन्याकुमारी से लेकर उत्तर में कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।

यह 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। साथ ही विभिन्न राज्यों में छोटे स्तर पर 'भारत जोड़ो यात्राएं' निकाली जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू