देश की खबरें | मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए भाजपा चला रही ‘लक्षित अभियान’: ‘आप’ सांसद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटाने के लिए ‘लक्षित अभियान’ चला रही है।

नयी दिल्ली, तीन जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटाने के लिए ‘लक्षित अभियान’ चला रही है।

सिंह ने कहा कि उन्होंने घर-घर जाकर अभियान चलाया और निवासियों से सूची में अपने नाम सत्यापित करने का आग्रह किया।

सिंह ने आरोप लगाया, “भाजपा नयी दिल्ली में ‘आप’ मतदाताओं के नाम हटाने के लिए लक्षित अभियान चला रही है। यहां 40 से 50 साल से रह रहे नागरिकों के नाम हटाए जा रहे हैं। कल (बृहस्पतिवार) भाजपा उनके घरों पर बुलडोजर चलवा सकती है और दावा कर सकती है कि वे यहां कभी रहे ही नहीं।”

सिंह ने कहा कि इस इलाके में वर्षों से रह रहे लोगों को भाजपा द्वारा निशाना बनाया जा रहा है ताकि उन्हें दिल्ली सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ न मिल सके, जिसमें अस्थायी आश्रयों में रहने वाले लोग भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, “भाजपा यह सुनिश्चित करना चाहती है कि अरविंद केजरीवाल की सरकार द्वारा दिए जाने वाले लाभ इन लोगों तक न पहुंचें।”

सिंह के आरोपों पर हालांकि भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

सिंह ने कहा, “एक बार जब भाजपा आपके पते को रिकॉर्ड से हटा देती है तो वह कुछ भी कर सकती है। यह बहुत गंभीर मामला है। निर्वाचन आयोग को जांच करनी चाहिए कि यह साजिश कैसे अंजाम दी जा रही है।”

‘आप’ नेता ने बताया कि उन्होंने मीडिया को प्रभावित लोगों के नाम दिखाए हैं।

सिंह ने पूछा, “कुछ लोग तो यहां पैदा हुए थे, फिर भी उनके नाम काटे जा रहे हैं। अगर वे यहां रहते ही नहीं थे तो उनके नाम पहले कैसे दर्ज हो गए? ”

उन्होंने दोहराया कि ‘आप’ इस मुद्दे पर बारीकी से नजर रख रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से नहीं हटाए जाने चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Mumbai Weather Update: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा पांचवां मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India Condom Shortage: तेल और गैस के बाद, पश्चिम एशिया के युद्ध से भारत में कंडोम की कमी का खतरा, बढ़ सकती हैं कीमतें!

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Wankhede Pitch Report: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट