देश की खबरें | स्वतंत्रता आंदोलन से भाजपा और आरएसएस का कोई संबंध नहीं : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'अगस्त क्रांति दिवस' के मौके पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए दावा किया कि भाजपा और उसके मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का स्वतंत्रता आंदोलन से कोई संबंध नहीं था।

लखनऊ, नौ अगस्त समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'अगस्त क्रांति दिवस' के मौके पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए दावा किया कि भाजपा और उसके मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का स्वतंत्रता आंदोलन से कोई संबंध नहीं था।

सोमवार को सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में यादव ने कहा,''भाजपा और उसके मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का स्वतंत्रता आंदोलन से कोई संबंध नहीं था। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में काकोरी शहीद स्मारक का आयोजन भाजपा का ढोंग है।''

गौरतलब है कि आजादी की लड़ाई के काकोरी कांड की वर्षगांठ पर सोमवार को भाजपा ने शहीदों को नमन कार्यक्रम का आयोजन किया।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया, ''अगस्त क्रांति दिवस के एक दिन पूर्व आगरा में पुलवामा के अमर शहीद की पत्नी एवं बेटों को, शहीदों के लिए की गयी घोषणाओं की पूर्ति की मांग करने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने न देकर अपमानित कर भगा देना अति निंदनीय घटना है।''

यादव ने कहा, ''भाजपाइयों ने कभी शहादत नहीं दी, वह शहीदों का सम्मान करना क्या जानें, भाजपा सामाजिक सद्भाव के खिलाफ काम करती है और अंग्रेजों की तरह भाजपा की कोशिश समाज का विघटन करने की रहती है, इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है।''

उन्होंने कहा, ''अगस्त क्रांति के शहीदों का सपना देश में किसान, मजदूर और युवाओं का राज स्थापित करना था जिससे सभी को हक एवं सम्मान का जीवन हासिल हो सके और इस सपने को साकार करने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी की है।''

सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास युवा नेतृत्व, युवा साथियों की ताकत, संघर्ष से न डिगने वालों एवं किसानों और गरीब श्रमिकों का जीवंत समूह है तथा आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक परिवर्तन के लिए युवाओं, किसानों, मेहनतकशों और समाज के विचारशील वर्गों की सहभागिता ही समाजवादी पार्टी की ताकत है।

यादव ने कहा,'' देश की विविधता को नष्ट करने की साजिशों के दौर में संवैधानिक मूल्यों को बचाने तथा हर नागरिक का समृद्ध एवं सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करने के लिए समाजवादी पार्टी प्रतिबद्ध है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू