देश की खबरें | तेलंगाना में भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के लिए घोषणापत्र जारी किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई ने बृहस्पतिवार को ‘पिछड़ा वर्ग घोषणापत्र’ जारी करते हुए कहा कि इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर वह पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए इसमें किये गये वादों को लागू करेगी।
हैदराबाद, 18 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई ने बृहस्पतिवार को ‘पिछड़ा वर्ग घोषणापत्र’ जारी करते हुए कहा कि इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर वह पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए इसमें किये गये वादों को लागू करेगी।
इन वादों में, पिछड़ा वर्ग (बीसी) के लिए उनकी जनसंख्या के अनुपात में राज्य बजट में कोष के आवंटन तथा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देना शामिल है।
यहां पार्टी द्वारा आयोजित ‘ओबीसी सम्मेलन’ में पिछड़ा वर्ग घोषणापत्र जारी किया गया, जिसमें विदेश में उच्च शिक्षा पाने के इच्छुक पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता देने का वादा किया गया है।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बांदी संजय कुमार ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के मुद्दों को प्रमुखता से रेखांकित करने के लिए शीघ्र ही यहां पिछड़ा वर्ग की एक रैली आयोजित की जाएगी।
एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा कि ओबीसी सम्मेलन किसी अन्य समुदाय या जाति के खिलाफ नहीं है।
करीमनगर के सांसद कुमार ने कहा कि यह सम्मेलन मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के ‘परिवार के शासन’ और कांग्रेस की नीतियों के विरूद्ध है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)