देश की खबरें | भाजपा के बागियों को पार्टी के हित में काम करने के लिए मनाया जाएगा, वे हमारे अपने हैं: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे से असंतुष्ट होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ बगावत करने वाले टिकट के दावेदारों को पार्टी के हित में काम करने के लिए मनाया जाएगा।

नागपुर, एक नवंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे से असंतुष्ट होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ बगावत करने वाले टिकट के दावेदारों को पार्टी के हित में काम करने के लिए मनाया जाएगा।

वह अपने गृह नगर नागपुर में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से लड़ रहे हैं।

मुंबई में पार्टी के बागियों के साथ भाजपा की महाराष्ट्र इकाई की बैठक के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ‘‘वे हमारे अपने लोग हैं और उनसे बात करना और उन्हें मनाना हमारी जिम्मेदारी है। कई बार (टिकट वितरण पर) नाराजगी होती है, लेकिन हम उन सभी को पार्टी के लिए काम करने के लिए मनाने को लेकर आश्वस्त हैं।’’

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख चार नवंबर है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अपने संगठनात्मक ढांचे और कार्यकर्ताओं के आधार पर चलती है, पार्टी को ऊर्जा कार्यकर्ताओं से मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन और कार्यकर्ता बहुत महत्वपूर्ण हैं जो पार्टी को जीत दिलाते हैं।

फडणवीस ने कहा कि पिछले 30 से 32 वर्षों से वह लक्ष्मी पूजन के अवसर पर अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नागपुर में पार्टी कार्यालय जाते रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम टिफिन ले जाते हैं और एक साथ खाना खाते हैं। यह एक परंपरा रही है। हालांकि, मैं पिछले दो वर्षों में ऐसा नहीं कर सका, लेकिन आज मैं फिर से कार्यालय आया हूं। मैं कर्मचारियों से मिलकर और अच्छी स्मृतियों को याद करके प्रसन्न हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल