देश की खबरें | डिंपल यादव पर मौलाना की अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा ने अखिलेश यादव से किए सवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव पर एक मौलाना द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा ने अखिलेश पर निशाना साधा है।

लखनऊ, 29 जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव पर एक मौलाना द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा ने अखिलेश पर निशाना साधा है।

भाजपा ने अखिलेश पर इस मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पोस्टर लगाए गए हैं और उनसे सवाल किया है कि वे राज्य की महिलाओं की सुरक्षा कैसे करेंगे।

लखनऊ में भाजपा प्रदेश महासचिव व एमएलसी सुभाष यदुवंश द्वारा लगाए गए पोस्टर में सवाल किया गया है, "पत्नी के अपमान पर चुप रहने वाले प्रदेश की बहन बेटियों की सुरक्षा क्या करेंगे?"

पोस्टर में एक तरफ अखिलेश यादव और दूसरी तरफ मौलाना साजिद रशीदी की तस्वीरें हैं।

पोस्टर के ऊपर मौलाना का आपत्तिजनक बयान भी लिखा है।

हाल ही में टेलीविजन पर प्रसारित एक कार्यक्रम में मौलाना साजिद रशीदी ने समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के दिल्ली स्थित एक मस्जिद में उनके पहनावे पर कथित तौर पर अनुचित टिप्पणी की थी। इस सिलसिले में रविवार शाम मौलाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

मौलाना के बयान पर समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि वह (मौलाना) भाजपा प्रायोजित व्यक्ति हैं।

उन्होंने कहा, "हमने सोमवार शाम गोमती नगर थाने में मौलाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए तहरीर दी है।"

मौलाना के बयान के बाद, भाजपा इस मुद्दे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुप्पी को लेकर लगातार उन पर हमला बोल रही है।

उप्र सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को इस मामले पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए इसे "शर्मनाक" बताया था।

मौर्य ने कहा था, "यह न केवल एक महिला सांसद की गरिमा पर, बल्कि एक भारतीय महिला और उसकी संस्कृति पर भी हमला है।"

उन्होंने कहा था, "डिंपल यादव जी पर की गई अभद्र टिप्पणी पर अखिलेश यादव की चुप्पी न केवल निंदनीय है, बल्कि शर्मनाक भी है।"

रविवार को विभूति खंड थाने में प्रवेश यादव नामक एक व्यक्ति ने मौलाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मौलाना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से बोले गए शब्द, इशारे या कृत्य), धारा 196 (धर्म, जाति आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और धारा 197 (राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक आरोप, दावे) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

अपनी शिकायत में, प्रवेश यादव ने आरोप लगाया कि रशीदी की और लहजे से "राष्ट्र-विरोधी मानसिकता" का पता चलता है और उनका संबंध "भारत में सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए काम करने वाले" समूह से है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज