मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर के बाहर भाजपा ने किया प्रदर्शन, किसानों से किये वादे पूरे नहीं करने का लगाया आरोप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार द्वारा किसानों की मांगें कथित रूप से पूरी नहीं किये जाने को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास के बाहर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के साथ नाइंसाफी की गई है.

भारतीय जनता पार्टी (Photo Credits: Wikimedia Commons)

नयी दिल्ली, 9 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार द्वारा किसानों की मांगें कथित रूप से पूरी नहीं किये जाने को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास के बाहर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में किसानों के साथ नाइंसाफी की गई है. दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़़ी ने प्रदर्शन स्थल पर कहा कि केजरीवाल ने सत्ता में आने से पहले किसानों से कई बड़े वादे किये थे, लेकिन एक भी पूरा नहीं किया .

भाजपा की दिल्ली इकाई ने कहा कि 12 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित इस प्रदर्शन में दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया. दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनोद सहरावत ने भी इसमें भाग लिया. बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के किसानों को सिंचाई के वास्ते मुफ्त बिजली का वादा किया था लेकिन उन्हें मुफ्त बिजली नहीं मिली. उन्होंने कहा, ‘‘एक तरह से, सरकार किसानों को रोक रही है. यह भी पढ़ें : Hijab Controversy: हमें अदालत के आदेश का सम्मान करना चाहिए, कांग्रेस तो हिंदुओं के लिए हिजाब को अनिवार्य कर देगी: भाजपा मंत्री

केजरीवाल सरकार किसानों को अपने खेतों में ट्यूबवेल नहीं लगाने देती है. यदि वे किसी तरह ट्यूबवेल लगवा लेते हैं तो बिजली का कनेक्शन नहीं दिया जाता है. किसानों को इस तरह की नाइंसाफी और अपराध का शिकार बनाया जाता है. ’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ उन्होंने (केजरीवाल ने) लाल डोरा बढ़ाने का फैसला किया था लेकिन अब तक इस संबंध में कुछ नहीं किया गया. ’’ उन्होंने दावा किया कि जिन किसानों की मौत हो गय , उनके उत्तराधिकारियों के नाम राजस्व विभाग के रिकार्ड में दर्ज नहीं किये जा रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड