देश की खबरें | भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने बंगाल के नेताओं के साथ कई बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कोलकाता में राज्य के पार्टी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और उनसे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर के संगठन को मजबूत करने के लिये कहा।

कोलकाता, 13 अगस्त भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कोलकाता में राज्य के पार्टी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और उनसे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर के संगठन को मजबूत करने के लिये कहा।

नड्डा ने भाजपा के राज्य नेतृत्व से लोगों तक अधिक से अधिक पहुंचने के लिये भी कहा। बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, विधायक और सांसद शामिल हुए।

भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘‘नड्डा जी ने पार्टी की संगठनात्मक ताकत का जायजा लिया। उन्होंने पार्टी के पंचायत चुनाव प्रदर्शन की रिपोर्ट देखी और उन जगहों पर वोट शेयर में गिरावट के बारे में पूछताछ की, जहां हमने लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था।’’

उन्होंने पार्टी नेताओं से केंद्र द्वारा किए गए विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने और तृणमूल कांग्रेस सरकार के ‘‘कुशासन को उजागर’’ करने के लिए भी कहा।

भाजपा अध्यक्ष ने शनिवार रात को एक बैठक की, रविवार सुबह दूसरी बैठक और दोपहर में नेशनल लाइब्रेरी में एक अन्य बैठक की।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भाजपा अध्यक्ष सुबह अपनी पत्नी मल्लिका नड्डा के साथ कोलकाता के बाहरी इलाके में स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर भी गये ।

लोकसभा चुनाव से पहले संगठन का जायजा लेने के लिए नड्डा तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को यहां पहुंचे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से 35 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 42 में से 18 सीट पर जीत हासिल की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड