ताजा खबरें | लोकसभा में भाजपा, विपक्षी सदस्यों के बीच नोकझोंक, कार्यवाही 11:30 बजे तक स्थगित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कुछ बयानों को लेकर लोकसभा में मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दलों के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और शोर-शराबे के कारण कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कुछ बयानों को लेकर लोकसभा में मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दलों के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और शोर-शराबे के कारण कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

सदन की बैठक शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ सदस्य राज्यसभा सदस्य खरगे के सोमवार को दिये एक बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेताओं से माफी की मांग करने लगे। सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्य ‘माफी मांगो, माफी मांगो’ के नारे लगा रहे थे। कांग्रेस के सदस्य भी हंगामा करने लगे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोर-शराबे के बीच प्रश्नकाल शुरू कराया और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में परिवर्तन से संबंधित पूरक प्रश्न का उत्तर भी दिया।

इस बीच विपक्ष के कुछ सदस्यों को ‘व्यवस्था का प्रश्न’ उठाते देखा गया जिस पर अध्यक्ष बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल में ‘व्यवस्था का प्रश्न’ नहीं उठाया जाता।

उन्होंने दोनों पक्षों के सदस्यों से शून्यकाल में अपने विषय उठाने को कहा।

सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के बीच खरगे के बयान को लेकर कहासुनी होते देखी गयी।

हंगामा थमता नहीं देख लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट बाद पूर्वाह्न 11:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सोमवार को राजस्थान में एक रैली में दावा किया था, ‘‘हमारी पार्टी के नेताओं ने जान दी है, तुम (भाजपा) ने क्या किया? आपके घर देश के लिये कोई कुत्ता भी मरा है?.. क्या किसी ने कुर्बानी दी है? नहीं। लेकिन फिर भी वे देशभक्त और हम कुछ भी बोलेंगे तो देशद्रोही।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी