देश की खबरें | भाजपा ने पंकजा मुंडे, चार अन्य को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई ने आगामी राज्य विधान परिषद चुनाव के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नेता एवं पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे और चार अन्य की उम्मीदवारी की सोमवार को घोषणा की।

मुंबई, एक जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई ने आगामी राज्य विधान परिषद चुनाव के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नेता एवं पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे और चार अन्य की उम्मीदवारी की सोमवार को घोषणा की।

राज्य विधानमंडल के ऊपरी सदन की 11 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 12 जुलाई को होंगे।

भाजपा ने एक विज्ञप्ति में मुंडे, पूर्व विधायक योगेश तिलेकर, परिणय फुके, अमित गोरखे और सदाभाऊ खोत को अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव मुंडे 2019 में राज्य विधानसभा चुनाव हार गई थीं और हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीड से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राकांपा (शरदचंद्र पवार) के बजरंग सोनवणे से हार गई थीं।

अन्य उम्मीदवारों में, तिलेकर पुणे से हैं, खोत सांगली से हैं और गोरखे पिंपरी चिंचवड से भाजपा के पदाधिकारी हैं और मातंग समुदाय से आते हैं, जो राज्य के पिछड़े वर्गों में से एक है।

फुके नागपुर से हैं और भाजपा नेता एवं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाते हैं।

विधानसभा सदस्यों (विधायकों) द्वारा चुने गए 11 एमएलसी का छह साल का कार्यकाल 27 जुलाई को पूरा होने वाला है।

राज्य विधानमंडल के ऊपरी सदन के लिए द्विवार्षिक चुनाव अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले हो रहा है। 288 सदस्यीय सदन में 14 रिक्तियों के साथ, निर्वाचक मंडल की संख्या 274 है और जीतने वाले उम्मीदवार के लिए कोटा 23 है।

अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के पास 41 विधायक हैं, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पास 40 और भाजपा के पास 103 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के पास 37, शिवसेना (यूबीटी) के पास 13 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के पास 15 विधायक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड