देश की खबरें | भाजपा ने बेलगावी लोकसभा उपचुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री अंगड़ी की पत्नी को बनाया उम्मीदवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने बेलगावी संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव में बृहस्पतिवार को मंगला अंगड़ी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी की पत्नी हैं।

नयी दिल्ली, 25 मार्च भाजपा ने बेलगावी संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव में बृहस्पतिवार को मंगला अंगड़ी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी की पत्नी हैं।

बेलगावी लोकसभा सीट से चार बार लगातार सांसद चुने जाने वाले सुरेश अंगड़ी का पिछले साल कोविड-19 संक्रमण से निधन हो गया था। इसी वजह से इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

पार्टी ने तिरुपति लोकसभा उपचुनाव के लिए पूर्व आईएएस अधिकारी के रत्ना प्रभा को उम्मीदवार घोषित किया है।

तिरूपति से भाजपा सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद राव का भी पिछले साल कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था।

भाजपा ने इसके साथ ही छह राज्यों में होने वाले विधानसभा के उपचुनावों के लिए भी नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की।

इस सीटों पर 17 अप्रैल को मतदान होना है। मतों की गिनती दो मई को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट