देश की खबरें | असम राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कणाद पुरकायस्थ को अपना उम्मीदवार बनाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को घोषणा की कि पार्टी की असम इकाई के राज्य सचिव कणाद पुरकायस्थ राज्य से राज्यसभा चुनाव के लिए उसके उम्मीदवार होंगे।
गुवाहाटी, सात जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को घोषणा की कि पार्टी की असम इकाई के राज्य सचिव कणाद पुरकायस्थ राज्य से राज्यसभा चुनाव के लिए उसके उम्मीदवार होंगे।
एक विज्ञप्ति में बताया गया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पुरकायस्थ की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी।
बराक घाटी से पार्टी के नेता पुरकायस्थ वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कबीर पुरकायस्थ के पुत्र हैं।
असम से दो राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 19 जून को होने हैं और उसी दिन मतगणना होगी।
भाजपा ने पहले घोषणा की थी कि वह एक सीट के लिए उम्मीदवार उतारेगी और दूसरी सीट अपने सहयोगी दल असम गण परिषद (एजीपी) के लिए छोड़ेगी।
खाली हो रही दो सीट भाजपा और एजीपी के पास थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)