भाजपा सांसदों ने कोविड-19 से ठीक ढंग से नहीं निपटने को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आयोजित मीडिया संवाद में केंद्रीय मंत्री देबश्री चौधरी सहित पश्चिम बंगाल से पार्टी सांसदों ने हिस्सा लिया । उन्होंने कहा कि राज्य में उन्हें जबरन घरों में रहने पर मजबूर किया जा रहा है जबकि तृणमूल कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को घूमने की अनुमति मिली हुई है।

जमात

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल भाजपा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर राज्य में कोरोना वायरस संकट की गंभीरता को छिपाने और आंकड़ों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के सहयोगी नियमित रूप से लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं ।

भाजपा द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आयोजित मीडिया संवाद में केंद्रीय मंत्री देबश्री चौधरी सहित पश्चिम बंगाल से पार्टी सांसदों ने हिस्सा लिया । उन्होंने कहा कि राज्य में उन्हें जबरन घरों में रहने पर मजबूर किया जा रहा है जबकि तृणमूल कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को घूमने की अनुमति मिली हुई है।

चौधरी एवं पार्टी सांसद सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि उन्हें स्थानीय प्रशासन ने पृथकवास का नोटिस जारी किया ताकि वे लोगों को राशन एवं अन्य राहत सामग्री पहुंचाने के लिये बाहर नहीं निकल सकें ।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने है और भाजपा ने राज्य की तृणमूल सरकार पर कोविड-19 संकट से ठीक ढंग से नहीं निपटने का आरोप लगाया है । वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर उसे बदनाम करने का आरोप लगाया है ।

बहरहाल, भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल सरकार कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के आंकड़ों में हेराफेरी कर रही है ।

चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्रीय दल आने के बाद स्थिति स्पष्ट करने के दबाव में आंकड़ों को संशोधित किया। उन्होंने कहा कि वास्तविकता और राज्य सरकार के कथन में भारी अंतर है।

भाजपा विधायक सब्यसाची दत्ता ने आरोप लगाया कि राज्य में मृतकों का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी बड़े काफिले में निकलती हैं जो लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है ।

भाजपा सांसद सुभाष सरकार ने कहा, ‘‘ राज्य सरकार न तो पर्याप्त मात्रा में जांच करा रही है और न ही संक्रमित लोगों एवं इसके कारण मृत लोगों के सही आंकड़े दे रही है ।

भाजपा के एक अन्य सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता केंद्र से प्रदान किये गए राशन को बेच रहे हैं ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू