देश की खबरें | भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने देश में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ में उड़ान भरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने यहां चल रहे ‘एयरो इंडिया-2021’ शो के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को देश में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ में उड़ान भरी।

बेंगलुरु, चार फरवरी भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने यहां चल रहे ‘एयरो इंडिया-2021’ शो के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को देश में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ में उड़ान भरी।

उनके कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सूर्या ने ‘एलसीए तेजस’ में 30 मिनट तक उड़ान भरी और रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

इसमें कहा गया कि उड़ान के जरिए ‘तेजस’ की खरीद के लिए बेंगलुरु आधारित हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को 48,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिए जाने पर केंद्र सरकार को बधाई दी गई।

बेंगलुरु, दक्षिण का प्रतिनिधित्व कर रहे सूर्या के हवाले से विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘हम बेंगलुरु के गौरव के रूप में एलसीए तेजस की प्रशंसा करते हैं। वैश्विक रूप से केवल कुछ ही शहरों को विश्वस्तरीय लड़ाकू विमान बनाने का गौरव प्राप्त है और हमारा शहर उनमें से एक है।’’

उन्होंने कहा कि ‘एलसीए तेजस’ को शामिल किए जाने से न केवल ‘आत्मनिर्भरता’ को मजबूती मिलेगी, बल्कि इससे रक्षा क्षेत्र में एक बड़ा वैश्विक निर्यातक बनने में भी भारत को मदद मिलेगी।

सूर्या ने विमान में सवार होने तथा उड़ान भरने से पहले खुद के तैयार होने की तस्वीरें भी ट्वीट कीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट