देश की खबरें | हरियाणा में धान बचने में किसानों को हो रही परेशानी को लेकर भाजपा विधायक धरने पर बैठे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में वरिष्ठ आईएएस अफसर के खिलाफ सत्तारूढ़ भाजपा का एक विधायक यहां विधानसभा भवन के बाहर सांकेतिक धरने पर बैठ गया। उनका आरोप है कि इस वरिष्ठ अधिकारी की वजह से मंडियों में धान की खरीद के दौरान किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, सात अक्टूबर हरियाणा में वरिष्ठ आईएएस अफसर के खिलाफ सत्तारूढ़ भाजपा का एक विधायक यहां विधानसभा भवन के बाहर सांकेतिक धरने पर बैठ गया। उनका आरोप है कि इस वरिष्ठ अधिकारी की वजह से मंडियों में धान की खरीद के दौरान किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अंबाला शहर से भाजपा के टिकट पर दूसरी बार विधानसभा पहुंचे असीम गोयल का धरने के दौरान निशाना अतिरिक्त मुख्य सचिव (खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले) पी के दास रहे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: जेडीयू में टिकट को लेकर घमासान, पटना पार्टी कार्यालय में विधायक जितेंद्र कुमार की उम्मीदवारी का कार्यकर्ताओं ने किया विरोध; देखें वीडियो.

भाजपा नेता ने मंडियों में बदइंतजामी का आरोप लगाया और दावा किया कि इस वजह से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गोयल ने धरना स्थल पर पत्रकारों से कहा, " धान की खरीद में देरी की वजह से किसानों, श्रमिकों और व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। "

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: JDU ने जारी की 115 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, लालू यादव के समधी चंद्रिका राय को पारस विधानसभा सीट से मिला टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट.

उन्होंने दावा किया कि "मेरी फसल मेरा ब्यौरा" पोर्टल पर पंजीकरण संख्या हासिल करने के दौरान भी किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घंटों तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें धान बेचने की इजाजत नहीं मिलती है।

गोयल ने आरोप लगाया, " किसान छह महीने तक फसल उपजाने के लिए कड़ी मेहनत करता है लेकिन आज उसे इसे बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इसके लिए एक अधिकारी जिम्मेदार है। "

गोयल ने कहा कि अगर अगले हफ्ते तक मंडियों में सुधार नहीं होता है तो वह इससे बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

उनसे पूछा गया कि क्या नौकरशाह अपने स्तर पर फैसले लेने पर सक्षम हैं तो भाजपा विधायक ने कहा, " कुछ अधिकारियों का अहं बड़ा होता है और वे सोचते हैं कि उनका अहं सरकारी की नीतियों से ऊपर है।"

गोयल ने स्पष्ट किया कि वह सरकार के खिलाफ नहीं हैं और सांकेतिक धरना दे रहे हैं।

बहरहाल, दास ने कहा कि नेता जो कह रहे हैं, उसपर वह टिप्पणी नहीं करेंगे लेकिन आश्वस्त किया कि धान की खरीद सुचारू रूप से चल रही है।

विपक्षी कांग्रेस ने भाजपा-जजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब उसने किसानों की चिंताओं को उठाया तो सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।

अंबाला जिले के मुल्लाना सीट से कांग्रेस विधायक वरूण चौधरी ने कहा, “मंगलवार को हरियाणा की यात्रा के दौरान हमारी पार्टी के नेता राहुल गांधी ने भी मंडियों में किसानों को आ रही समस्याओं को उठाया था। राज्य के हमारे कई नेता धान खरीद में देरी को लेकर किसानों की समस्याओं के बारे में सरकार को पहले ही अवगत करा चुके हैं, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\