देश की खबरें | भाजपा विधायक ने शाह को पत्र लिख कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस, शराब की दुकानें बंद करने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उनसे इस महीने के अंत में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर निर्धारित यात्रा मार्गों पर शराब और मांस की सभी दुकानों को अस्थायी रूप से बंद करने का अनुरोध किया है।

नयी दिल्ली, सात जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उनसे इस महीने के अंत में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के मद्देनजर निर्धारित यात्रा मार्गों पर शराब और मांस की सभी दुकानों को अस्थायी रूप से बंद करने का अनुरोध किया है।

दिल्ली में भाजपा के तीन सिख विधायकों में से एक मारवाह ने पत्र में लिखा कि शराब और मांस की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद करने से कांवड़ यात्रा की पवित्रता सुनिश्चित होगी और किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोका जा सकेगा।

हिंदू कैलेंडर के पवित्र महीने 'सावन' के दौरान श्रद्धालु पवित्र नदियों से जल लेकर विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव को चढ़ाने के लिए कांवड़ यात्रा करते हैं। इस साल कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू होगी।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मारवाह ने कहा कि श्री गुरु सिंह सभा एक धार्मिक संस्था है, जो सभी धर्मों का सम्मान करती है।

उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘हम अपील करते हैं कि कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गों पर मांस और शराब की दुकानें अस्थायी रूप से बंद कर दी जाएं, ताकि इसकी पवित्रता बनी रहे और कोई अप्रिय घटना न हो।’’

मारवाह ने श्री गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों और शाह के बीच बैठक के लिए समय मांगा, ताकि वे उन्हें ज्ञापन सौंप सकें।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु सिंह सभा के सदस्य मांस और शराब की दुकानों के मालिकों से संपर्क करेंगे और उनसे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह करेंगे।

मारवाह ने कहा कि गुरुद्वारे कांवड़ियों के लिए पेयजल, दवाइयों और विश्राम शिविरों की व्यवस्था भी करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट