देश की खबरें | भाजपा विधायक शेलार मिले सलमान खान से, उनके परिवार द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आशीष शेलार ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

मुंबई, आठ अप्रैल लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आशीष शेलार ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

शेलार ने स्वास्थ्य देखभाल और जरुरतमंद व्यक्तियों की सहायता के क्षेत्र में अभिनेता और परिवार द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर चर्चा की।

शेलार ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में सलमान खान और उनके परिवार से मुलाकात करने की जानकारी साझा की।

पश्चिम बांद्रा के विधायक ने एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें वह अभिनेता और प्रसिद्ध पटकथा लेखक सलीम खान के साथ नजर आ रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, ''दोपहर के भोजन पर सलीम खान, हेलेन, सलमान खान और परिवार से मिलकर खुशी हुई। स्वास्थ्य देखभाल और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्रों में उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों पर चर्चा की। सलीम जी ने इसे शुरू किया था और दो दशकों से पूरी ईमानदारी के साथ यह सामाजिक कार्य अब भी जारी है।''

मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों पर आखिरी चरण में 20 मई को मतदान होगा

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं। इसके बाद महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर हैं और यहां 48 लोकसभा सीटें हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट