देश की खबरें | त्रिपुरा में भाजपा विधायक किशोर बर्मन ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक किशोर बर्मन ने बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

अगरतला, तीन जुलाई त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक किशोर बर्मन ने बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

सिपाहीजाला जिले के नलचर निर्वाचन क्षेत्र के 44 वर्षीय विधायक को राज्यपाल एन इंद्रसेन रेड्डी ने राजभवन में पद की शपथ दिलाई।

नए मंत्री के शामिल होने के साथ ही मुख्यमंत्री माणिक साहा के मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 12 हो गई।

मंत्रिमंडल में अब मुख्यमंत्री समेत भाजपा के नौ सदस्य हैं, जबकि टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के दो और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के एक मंत्री हैं।

शपथ ग्रहण के दौरान भाजपा से साहा और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी मौजूद थे, लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार में शामिल टीएमपी और आईपीएफटी का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं था।

विपक्षी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस का भी कोई विधायक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं था।

बर्मन ने भाजपा को पश्चिम बंगाल में मजबूत करने के लिए काफी समय वहां पर बिताया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने अपने विभाग के बारे में मुख्यमंत्री से कोई चर्चा नहीं की। एक अनुशासित कार्यकर्ता होने के नाते, पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारी दी, मैंने उसे पूरा किया और आगे भी करता रहूंगा।’’

बर्मन 2021 में त्रिपुरा लौटे और उन्हें पार्टी का राज्य महासचिव नियुक्त किया गया। उन्होंने 2023 में विधानसभा चुनाव लड़ा और सिपाहीजाला जिले के नालचर विधानसभा क्षेत्र से बड़े अंतर से जीत हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी