ताजा खबरें | भाजपा विधायक ने संविधान संबंधी टिप्पणी के मामले में कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय विधायक संकल्प अमोनकर ने बुधवार को संविधान के बारे में विवादास्पद बयानों को लेकर दक्षिण गोवा से कांग्रेस के उम्मीदवार विरियाटो फर्नांडीज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पणजी, 24 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय विधायक संकल्प अमोनकर ने बुधवार को संविधान के बारे में विवादास्पद बयानों को लेकर दक्षिण गोवा से कांग्रेस के उम्मीदवार विरियाटो फर्नांडीज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यह शिकायत राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के तहत दर्ज कराई गई है।

अमोनकर ने दक्षिण गोवा के कोलावा पुलिस स्टेशन में यह शिकायत दी।

फर्नांडीज ने उस समय विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने कहा कि 1961 में पुर्तगाली शासन से मुक्ति के बाद गोवा पर भारतीय संविधान ‘जबरन’ थोपा गया था।

भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि फर्नांडीज ने संविधान का अपमान किया और इस तरह राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम की धारा दो के तहत अपराध किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड