देश की खबरें | भाजपा विधायक हत्याकांड का आरोपी इनामी बदमाश मुठभेड़ में मारा गया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, नौ अगस्त भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड का आरोपी कुख्यात इनामी बदमाश हनुमान पांडे उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के साथ रविवार को मुठभेड़ में मारा गया।

एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि कथित माफिया सरगना मुख्तार अंसारी का करीबी माना जाने वाला हनुमान पांडे उर्फ राकेश पांडे लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में आज सुबह हुई मुठभेड़ में मारा गया जबकि उसके साथी भागने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़े | अंडमान निकोबार के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- हमारे देश का शौभाग्य है कि हमारे पास अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग चीजें हैं: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पांडे वर्ष 2005 में गाजीपुर जिले के भांवर कोल इलाके में भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में भी आरोपी था। वह बागपत जेल में मारे गए कुख्यात सरगना मुन्ना बजरंगी का भी करीबी बताया जाता था।

एसटीएफ के सूत्रों ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि कुख्यात शूटर हनुमान पांडे और उसके गिरोह के सदस्य किसी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा होने जा रहे हैं। इस पर एसटीएफ की मुख्यालय और फील्ड इकाई वाराणसी की टीम गुडंबा इलाके में पहुंची तो पता लगा कि पांडे अपने साथियों के साथ कानपुर रोड की तरफ जा रहा है।

यह भी पढ़े | Punjab Excise Department: पंजाब के मोहाली, डेरा बस्सी इलाके में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली 27000 लीटर कैमिकल को किया जब्त.

उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे के आगे कानपुर मार्ग पर तड़के करीब 4:20 पर एक गाड़ी दिखाई दी। उसे रोकने की कोशिश की गई तो चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और गाड़ी में सवार लोगों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं।

सूत्रों ने बताया कि हड़बड़ी में बदमाशों की गाड़ी सड़क के किनारे पेड़ से टकराकर रुक गई तभी उसमें से बाहर निकले लोग एसटीएफ पर गोली चलाने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश की मौत हो गई जिसकी पहचान हनुमान पांडे के रूप में हुई।

उन्होंने बताया की एसटीएफ को पांडे की अरसे से तलाश थी। उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। उस पर हत्या, लूट तथा अन्य जघन्य वारदात के 12 मुकदमे दर्ज थे।

सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)