ताजा खबरें | राज्यसभा में भाजपा सदस्य ने गिद्धों के लुप्त होने पर जताई चिंता, संरक्षण के लिए ठोस उपाय की मांग की

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में भाजपा एक सदस्य ने मंगलवार को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए गिद्धों के अस्तित्व को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए देश में इनके तेजी से लुप्त होने पर चिंता जतायी तथा सरकार से इनके संरक्षण के लिए ठोस उपाय करने की मांग की।

नयी दिल्ली, चार फरवरी राज्यसभा में भाजपा एक सदस्य ने मंगलवार को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए गिद्धों के अस्तित्व को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए देश में इनके तेजी से लुप्त होने पर चिंता जतायी तथा सरकार से इनके संरक्षण के लिए ठोस उपाय करने की मांग की।

उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बृज लाल ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि गिद्ध पर्यावरण के लिए प्राकृतिक सफाई कर्मी होते हैं और उनका संरक्षण पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बहुत जरूरी है।

पर्यावरण के संतुलन में गिद्धों के योगदान को रेखांकित करते हुए भाजपा सदस्य ने कहा कि पौराणिक ग्रंथों में भी गिद्धों का उल्लेख मिलता है।

उन्होंने रामायाण का उल्लेख करते हुए कहा कि गिद्धराज जटायु ने तो माता सीता को छुड़ाने के लिए रावण से युद्ध तक किया था।

भाजपा सदस्य ने कहा कि यह न केवल भारत बल्कि अन्य संस्कृतियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पहले पारसी लोग ‘टावर ऑफ साइलेंस’ में मनुष्य शव को रख देते थे और गिद्ध उन्हें खा जाते थे। उन्होंने कहा कि भारत के साथ ईरान में आज तक ऐसे कई टावर को देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘पर्यावरण में गिद्धों का योगदान धीरे-धीरे घटता जा रहा है। यह ऐसा जीव है जो सड़े गले मांस को खाता है। उनका लुप्त होना चिंता का विषय है। वे पर्यावरण के प्राकृतिक सफाई कर्मी थे। यह लुप्त होते जा रहे हैं। यह खतरनाक है।’’

उन्होंने कहा कि गिद्धों के लुप्त होने पर्यावरण को बहुत नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि मरे हुए पशु पक्षियों के शवों के प्राकृतिक रूप से सड़-गलकर समाप्त होने में बहुत समय लग जाता है जबकि गिद्ध के होने पर यह काम बहुत जल्द हो जाता है।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया, ‘‘इसके संरक्षण के लिए हमें ठोस उपाय करने होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज