देश की खबरें | भाजपा तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिए प्रदेशों में ‘द केरला स्टोरी’ को करमुक्त कर रही है: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को करमुक्त किए जाने के फैसले को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी ‘तुच्छ राजनीतिक लाभ’ के लिए ऐसे कदम उठा रही है।

नयी दिल्ली, नौ मई कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को करमुक्त किए जाने के फैसले को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी ‘तुच्छ राजनीतिक लाभ’ के लिए ऐसे कदम उठा रही है।

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने फिल्म से जुड़े सवाल पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कई राज्यों में इस तरह की फाइल्स आ रही हैं, जिनका मकसद बांटना, उकसाना और समुदायों के बारे में बातें करना है।’’

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश ने फिल्म को करमुक्त किया है, लेकिन आप वह नहीं देख रहे हैं, जो देश में हो रहा है। आप तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिए विभाजनकारी राजनीति कर रहे हैं।’’

पश्चिम बंगाल में फिल्म को प्रतिबंधित किए जाने पर सिंघवी ने कहा कि यह प्रदेश सरकार के अधिकार क्षेत्र और राज्य के स्तर के कानून के दायरे का विषय है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार फिल्म 'द केरला स्टोरी' को राज्य में 'कर मुक्त' करेगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 12 मई को अपने मंत्रिमंडल के साथ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देख सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा, "द केरला स्टोरी उत्तर प्रदेश में कर मुक्त की जाएगी।"

पश्चिम बंगाल की सरकार ने इस फिल्म को प्रतिबंधित किया है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\