देश की खबरें | भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ अभियान के तहत राज्य भर में विरोध प्रदर्शन किया।

जयपुर, 26 जुलाई राजस्थान में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ अभियान के तहत राज्य भर में विरोध प्रदर्शन किया।

प्रांतीय राजधानी जयपुर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी व पदाधिकारियों ने स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के सरकारी आवास के बाहर 'लाल डायरी' लहरा कर और थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।

इसी के तहत कार्यकर्ताओं ने छोटी चौपड़ पर भी विरोध प्रदर्शन हुआ।

इस दौरान डॉ. भंडारी ने कहा, ‘‘राजस्थान महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में नंबर एक पर है। प्रदेश में जिस तरह आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म और हिंसा की घटनाएं हो रही है, स्पष्ट है कि गहलोत सरकार आधी आबादी को सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकाम रही है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जयश्री गर्ग ने कहा कि खराब कानून व्यवस्था के कारण आज महिलाएं और बच्चियां घर से बाहर निकलने से डरने लगी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू