देश की खबरें | मुफ्त राशन बांटकर भाजपा ने गरीबों का मजाक उड़ाया : अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मुफ्त राशन बांटकर गरीबों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि भाजपा सरकार का काम जनता को धोखा देना है।

लखनऊ, 24 दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मुफ्त राशन बांटकर गरीबों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि भाजपा सरकार का काम जनता को धोखा देना है।

यादव ने यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कन्नौज के प्रबुद्ध समाज तथा महा ब्राह्मण समाज पंचायत के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए आरोप लगाया, ''भाजपा सरकार का काम जनता को धोखा देना है। वह लोगों को गुमराह करने में माहिर है। भाजपा ने गरीबों के सम्मान को चोट पहुंचाई है। मुफ्त राशन बांटकर भाजपा ने गरीबों की गरीबी का मजाक उड़ाया है।''

उन्होंने कहा, “भाजपा राज में किसान परेशान हैं। नौजवान बेरोजगार हैं। जब किसानों को रोजगार देंगे तभी उनकी आमदनी बढ़ेगी।”

यादव ने दावा किया, “ भाजपा की पूरी राजनीति झूठ को छुपाने और सत्य पर पर्दा डालने की है। भाजपा सरकार को जनता के दुःख दर्द से कोई मतलब नहीं है। समाजवादी पार्टी गरीबों की हितैषी है जबकि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के संरक्षण उन्हें फायदा पहुंचाने में लगी रहती है।”

उन्होंने कहा, “ समाजवादी पार्टी पीड़ित और वंचित समाज के संघर्ष में साथ रहेगी। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। सपा सभी को साथ लेकर चलती है। आगे बढ़ने के लिए समाजवादी पार्टी का साथ दीजिए।''

सपा अध्यक्ष ने कहा, ''प्रदेश के विकास से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। पूंजी निवेश के नाम पर सिर्फ तड़क-भड़क सम्मेलन किए गए। जो एमओयू हुए वे जमीन पर उतरे नहीं। भाजपा विकास पर सिर्फ पाखंड करती है। समाजवादी पार्टी धोखा नहीं देती है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट