देश की खबरें | भाजपा के एमसीडी महापौर चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निगम में आम आदमी पार्टी (आप) को स्पष्ट जनादेश मिलने के कारण भाजपा की दिल्ली इकाई के दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) महापौर पद के लिए उम्मीदवार उतारने की संभावना नहीं है। पार्टी के एक शीर्ष नेता ने मंगलवार को यह बात कही।

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल निगम में आम आदमी पार्टी (आप) को स्पष्ट जनादेश मिलने के कारण भाजपा की दिल्ली इकाई के दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) महापौर पद के लिए उम्मीदवार उतारने की संभावना नहीं है। पार्टी के एक शीर्ष नेता ने मंगलवार को यह बात कही।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आगामी महापौर चुनाव के लिए अधिसूचना 12 अप्रैल को जारी होने की उम्मीद है और मतदान 26 अप्रैल को हो सकता है।

‘आप’ से निवर्तमान महापौर शैली ओबेरॉय को दोबारा इस पद का उम्मीदवार बनाये जाने की उम्मीद है। ओबेरॉय ने फरवरी में हुए महापौर चुनाव में भाजपा पार्षद रेखा गुप्ता को 34 मतों से हराया था।

भाजपा पदाधिकारी ने कहा, ‘‘हमने महापौर चुनाव में किसी प्रत्याशी को खड़ा करने के बारे में विचार नहीं किया है। हमारे पास जीतने के लिए पर्याप्त वोट नहीं हैं।’’

गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद शहर को नया महापौर मिलता है।

राष्ट्रीय राजधानी में महापौर पद के लिए पांच साल के दौरान हर साल के आधार पर चुनाव होता है, जिसमें पहला वर्ष महिलाओं के लिए आरक्षित है जबकि दूसरा साल मुक्त श्रेणी, तीसरा साल आरक्षित वर्ग के लिए और शेष दो साल फिर से मुक्त श्रेणी के लिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now