देश की खबरें | भाजपा नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर छात्रवृत्ति वितरित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत दिल्ली सरकार ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर शुक्रवार को दिल्ली उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सहायता योजना के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित की।

नयी दिल्ली, 30 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत दिल्ली सरकार ने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर शुक्रवार को दिल्ली उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सहायता योजना के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने 'इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल ऑडिटोरियम' में विद्यार्थियों को सम्मानित किया और छात्रवृत्तियां प्रदान कीं।

सूत्रों के अनुसार इस पहल के लिए 19 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राज्य सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में उपलब्धियों की एक 'कार्यपुस्तिका' जारी की।

गुप्ता ने कहा, ‘‘यह कोई रिपोर्ट कार्ड नहीं है, बल्कि एक कार्यपुस्तिका है। सरकार द्वारा किए गए सभी कार्यों को इसमें जोड़ा जाता रहेगा।’’

पिछले 100 दिनों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ राज्य के अन्य मंत्री और पार्षद दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पिछले 100 दिनों की उपलब्धियों के बारे में लोगों को विस्तार से बताया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू