देश की खबरें | भाजपा नेताओ ने रामजन्मभूमि मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते का नाम कल्याण सिंह किए जाने का स्वागत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के भाजपा नेताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर परिसर की ओर जाने वाले रास्ते का नाम राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह मार्ग' किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है।

जयपुर, 23 अगस्त राजस्थान के भाजपा नेताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर परिसर की ओर जाने वाले रास्ते का नाम राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह मार्ग' किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है।

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया था।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने उत्तर प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अयोध्या में, श्री राम मंदिर को जाने वाले मार्ग का नाम श्री कल्याण सिंह जी के नाम पर रखे जाना एक परम राम भक्त को सच्ची श्रद्धांजलि है।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘यह भाजपा है, यहां एक परिवार का राज नहीं, यहां व्यक्ति के श्रेष्ठ कार्यों और व्यक्तित्व का गुणगान है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने निर्णय का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर की ओर जाने वाले रास्ते का नाम 'श्री कल्याण सिंह मार्ग' किए जाने के निर्णय का मैं अभिनंदन करती हूं। एक सच्चे रामभक्त के लिए इससे बड़ी श्रद्धांजलि भला और क्या होगी।’’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह ने सोमवार को जयपुर ग्रामीण के जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आमजन से जनसंपर्क किया।

डॉ. पूनियां ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, अबकी बार भी पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस सरकार का कुशासन हारेगा और भाजपा कार्यकर्ताओं का परिश्रम जीतेगा, वोटरों की ताकत से कांग्रेस के कुशासन पर चोट पड़ेगी और कांग्रेस का अभिमान भी टूटेगा।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि भाजपा को जिताकर, कांग्रेस को आइना दिखाने का समय है, इसलिए अपनी ताकत पहचानें और कांग्रेस के कुशासन का अंत करेंl

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी