देश की खबरें | समाज में विभाजन पैदा करने के लिए रथयात्राएं निकाल रहे हैं भाजपा नेता : ममता बनर्जी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा नेताओं की रथयात्रा का मखौल उड़ाते हुए कहा कि वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं कि ‘‘जैसे वे भगवान हों।’’

रायगंज (पश्चिम बंगाल), 10 फरवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा नेताओं की रथयात्रा का मखौल उड़ाते हुए कहा कि वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं कि ‘‘जैसे वे भगवान हों।’’

बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं का राजनीतिक एजेंडा समाज में धर्म के आधार पर विभाजन पैदा करना है और भगवा दल हिंदू धर्म के बारे में झूठ फैला रहा है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने रायगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''रथयात्रा एक धार्मिक उत्सव है। हम सभी इसमें हिस्सा लेते हैं। हम जानते हैं कि भगवान जगन्नाथ, बलराम और भगवती सुभद्रा उन रथों में यात्रा करते हैं। लेकिन भाजपा नेता समाज में विभाजन पैदा करने और एक-दूसरे को लड़वाने के अपने राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए रथयात्राएं कर रहे हैं। भाजपा नेता ऐसे रथयात्राएं कर रहे हैं जैसे वे भगवान हों।''

बनर्जी ने भाजपा पर अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के बाहर से लोगों को लाने का आरोप दोहराते हुए दावा किया कि भगवा दल के नेता केवल फोटो खिंचवाने के लिए स्थानीय लोगों के घरों में खाना खा रहे हैं।

उन्होंने पांच सितारा होटलों से खाना लाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा, ''कुछ बाहरी लोग आलीशान गाड़ियों में आ रहे हैं और फोटो खिंचवाने के लिए गांववालों के घरों में भोजन करने में लग जाते हैं।''

बनर्जी ने कहा, ''बंगाल पर राज्य के लोगों का शासन रहेगा। गुजरात से आ रहे लोगों का नहीं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज