भाजपा नेताओं ने अमित शाह के स्वास्थ्य के बारे में अफवाह फैलाने वालों की कड़ी निंदा की

नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ गृह मंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य के बारे में अमानवीय टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय है। किसी के स्वास्थ्य के बारे में इस तरह की भ्रामक बातें फैलाना, उन लोगों की मनोस्थिति को दर्शाता है।’’

जमात

नयी दिल्ली, 9 मई भाजपा नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के स्वास्थ के बारे में अफवाह फैलाने वालों की कड़ी निंदा की और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य के बारे में अमानवीय टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय है और ‘‘ईश्वर ऐसे लोगों को सदबुद्धि दे।’’

नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ गृह मंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य के बारे में अमानवीय टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय है। किसी के स्वास्थ्य के बारे में इस तरह की भ्रामक बातें फैलाना, उन लोगों की मनोस्थिति को दर्शाता है।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ मैं इसकी कड़ी भर्त्सना करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि ऐसे लोगों को सदबुद्धि दे।’’

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब उनके पूर्ववर्ती और गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बयान में कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ है और उनके स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलायी जा रही है ।

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ऐसी अफवाह फैलाने वालों की निंदा करते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की सेहत के बारे में अफवाह फैलाना राजनीतिक चाल भी हो सकती है।

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ जो लोग शाह की कार्यप्रणाली और फैसलों से घबराएं हैं, ये उनका ही काम होगा। ईश्वर अमित शाह को अच्छी सेहत और लम्बी उम्र दे, यही कामना।’’?

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘‘गृहमंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य के बारे में अमानवीय टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय है। यह उन लोगों की विकृतिक मानसिकता का प्रतीक है। उसकी हम भर्त्सना करते हैं।’’

भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के स्वास्थ्य के बारे में अफवाह फैलाना बेहद शर्मनाक है । देशवासियों की दुआएं गृह मंत्री के साथ हैं और अफवाह फैलाने वालों को जवाब देशवासी खुद देंगे।

उन्होंने कहा कि अमित शाह वैश्विक संकट कोविड-19 से देश को उबारने के लिए दिन-रात प्रयत्न शील हैं और एक एक क्षण देशवासियों की चिंता में लगा रहे हैं।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट