देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के विभाजन के बारे में टिप्पणी करने से दूर रहें भाजपा नेता: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को पार्टी के नेताओं से आग्रह किया कि वे पश्चिम बंगाल के विभाजन के बारे में टिप्पणी करने से दूर रहें।

कोलकाता, नौ जून भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को पार्टी के नेताओं से आग्रह किया कि वे पश्चिम बंगाल के विभाजन के बारे में टिप्पणी करने से दूर रहें।

भाजपा विधायकों के एक वर्ग द्वारा पश्चिम बंगाल के विभाजन की मांग दोहराने के चलते पार्टी को राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

नड्डा ने अपने पश्चिम बंगाल दौरे के अंतिम दिन दोपहर में भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘बैठक के दौरान, जे पी नड्डा जी ने सभी से अलग राज्य या बंगाल के विभाजन के बारे में बोलने से दूर रहने को कहा है। उन्होंने कहा है कि इससे जनता के बीच एक गलत संदेश जा रहा है और यह पार्टी के आधिकारिक रुख के अनुरूप भी नहीं है। यह स्पष्ट किया गया कि किसी को भी ऐसी कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए जिससे पार्टी को शर्मिंदगी झेलनी पड़े।’’

भाजपा के कई नेता उत्तर बंगाल क्षेत्र के जिलों को मिलाकर एक अलग राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुर्सियांग से भाजपा विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा ने बृहस्पतिवार को राज्य के बंटवारे की मांग उठाते हुए कहा कि दिन में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ विधायकों की बैठक के दौरान वह इस मुद्दे को रखेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस