देश की खबरें | सत्येंद्र जैन के निर्वाचन को चुनौती देने के लिए अदालत पहुंचे भाजपा नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेता एस सी वत्स ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर “भ्रष्ट आचरण” में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए उनके निर्वाचन को चुनौती देने के लिए शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अगस्त भाजपा नेता एस सी वत्स ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर “भ्रष्ट आचरण” में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए उनके निर्वाचन को चुनौती देने के लिए शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया।

वत्स यहां के शकूर बस्ती निर्वाचन क्षेत्र से 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में जैन से हारे थे।

यह भी पढ़े | लालू यादव के बेटे Tej Pratap को होटल में कमरा देना मैनेजर और मालिक को पड़ा महंगा, FIR हुई दर्ज.

भाजपा नेता ने वकील साहिल आहूजा के माध्यम से दायर अपनी याचिका में अनुरोध किया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता के निर्वाचन को अमान्य घोषित किया जाए।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि जैन ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को “रिश्वत” दी जिसने उन्हें निष्पक्ष एवं स्वतंत्र तरीके से अपने मताधिकार का उपयोग करने से रोका।

यह भी पढ़े | झारखंड में कोरोना के 1365 नए केस, 11 लोगों की मौत: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसमें यह भी दावा किया गया कि जैन ने चुनाव अभियान के दौरान असल में हुए खर्च का ब्योरा नहीं दिया और चुनावी खर्च पर लगी सीमा से अधिक व्यय किया।

इसमें कहा गया कि आप नेता के निर्वाचन को रद्द किया जाए और वत्स को उस निर्वाचन क्षेत्र से सफल प्रत्याशी घोषित किया जाए।

याचिका में यह भी अनुरोध किया गया कि मामला लंबित रहने तक जैन को विधानसभा में शामिल होने तथा रोजगार या कोई अन्य भुगतान लेने से रोका जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\