देश की खबरें | भाजपा नेताओं ने संपत्ति दाखिल-खारिज, बिजली कनेक्शन पर फैसले के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं ने रविवार को बुराड़ी में ‘धन्यवाद मोदीजी’ रैली में संपत्तियों के दाखिल खारिज को फिर से शुरू करने और शहर के कुछ इलाकों में बिजली कनेक्शन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता को खत्म करने के फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की।

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं ने रविवार को बुराड़ी में ‘धन्यवाद मोदीजी’ रैली में संपत्तियों के दाखिल खारिज को फिर से शुरू करने और शहर के कुछ इलाकों में बिजली कनेक्शन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता को खत्म करने के फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत पार्टी नेताओं ने कहा कि यह गांवों और अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए दिवाली का तोहफा है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बुराड़ी स्थित मुकुंदपुर चौक पर आयोजित रैली को प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने संबोधित किया, जिनमें पार्टी सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया, प्रवीण खंडेलवाल और बांसुरी स्वराज शामिल थे।

सचदेवा ने अपने संबोधन में आम आदमी पार्टी (आप) और उसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली में पार्टी के 10 साल के शासन के दौरान व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उनके आशीर्वाद से दिल्ली भाजपा अनधिकृत कॉलोनियों की दोनों समस्याओं को हल करने में सफल रही है।’’

सचदेवा ने कहा कि ‘‘दाखिल-खारिज रुकने के कारण बुजुर्ग अपनी संपत्ति अपने बच्चों को नहीं दे पा रहे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल की सरकार ऐसा नहीं होने दे रही थी। हम इसके लिए अनुरोध कर रहे थे, दाखिल-खारिज की बाध्यता हटा दी गई है। अनधिकृत कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अनापत्ति प्रमाणपत्र मांगे जाते थे, इसकी आड़ में आप विधायक लोगों को 20-25 रुपये प्रति यूनिट बिजली खरीदने के लिए मजबूर करते थे। यह बाध्यता हटा दी गई है।’’

स्वराज ने कहा कि बुराड़ी में ही पांडवों ने इंद्रप्रस्थ की नींव रखी थी और अब भाजपा अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत की नींव रख रही है।

हाल में, डीडीए ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना के हस्तक्षेप के बाद, दिल्ली की डिस्कॉम को शहरीकृत गांवों, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा नियमित की गई कॉलोनियों और गैर सूचीबद्ध औद्योगिक क्षेत्रों में गोदामों, कारखानों में बिना इसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगे नए बिजली कनेक्शन को मंजूरी देने की अनुमति दे दी।

उपराज्यपाल के एक अन्य फैसले में गांवों में जमीन जायदाद के दाखिल खारिज को फिर से शुरू कर दिया गया। ये फैसले भाजपा सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा सक्सेना से मुलाकात के बाद लिए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट