देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा नेताओं ने अमित शाह को जन्मदिन पर बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उन्हें विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए अथक परिश्रम करने वाला ‘‘असाधारण प्रशासक’’ बताया।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उन्हें विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए अथक परिश्रम करने वाला ‘‘असाधारण प्रशासक’’ बताया।

शाह मंगलवार को 60 साल के हो गए। अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में इतिहास रचते हुए 300 से अधिक सीट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्हें नयी सरकार में गृह मंत्री बनाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने छह जुलाई, 2021 को जब सहकारिता मंत्रालय का गठन किया तो अमित शाह को सहकारिता मंत्री का दायित्व भी मिला। सहकारिता क्षेत्र में अमित शाह का अनुभव विस्तृत एवं व्यापक है जिसे देखते हुए प्रधानमंत्री ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "अमित शाह को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वह एक मेहनती नेता हैं जिन्होंने भाजपा को मजबूत करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।"

उन्होंने कहा, "शाह ने एक असाधारण प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और वह विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।"

अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में रह रहे एक गुजराती परिवार में, कुसुम बेन और अनिलचंद्र शाह के घर हुआ। अमित शाह के दादा गायकवाड़ के बड़ौदा स्टेट की एक छोटी रियासत मानसा के नगर सेठ थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शाह को अत्यंत कर्मठ एवं परिश्रमी नेता बताया और कहा कि वह भारत की आंतरिक सुरक्षा को सशक्त करने में पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा, "वह भारत और भाजपा दोनों के विकास एवं उत्थान के लिए जिस तरह का परिश्रम कर रहे हैं, वह सराहनीय है। मैं उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि राष्ट्र के प्रति शाह का परिश्रम, समर्पण और संगठनात्मक कुशलता भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा, "देश के गृहमंत्री के रूप में राष्ट्रीय और आंतरिक सुरक्षा में आपका उल्लेखनीय योगदान अविस्मरणीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।"

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "राष्ट्र की सुरक्षा, विकास एवं सशक्तीकरण में आपका योगदान बहुमूल्य है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने