देश की खबरें | उत्तर बंगाल के भाजपा नेता, सात अन्य तृणमूल कांग्रेस में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में भाजपा को एक झटका देते हुए अलीपुरद्वार जिले के पार्टी अध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा सोमवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। शर्मा के नक्शे कदम पर चलते हुए प्रांत में भाजपा के सात अन्य नेताओं ने भी तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया।

कोलकाता, 21 जून पश्चिम बंगाल में भाजपा को एक झटका देते हुए अलीपुरद्वार जिले के पार्टी अध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा सोमवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। शर्मा के नक्शे कदम पर चलते हुए प्रांत में भाजपा के सात अन्य नेताओं ने भी तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया।

इस दौरान, राज्य में सत्तारूढ़ दल के नेता मुकुल राय ने दावा किया कि यह बंगाल में भगवा दल की समाप्ति की शुरुआत है। राय हाल ही में भाजपा को छोड़कर वापस तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

मुकुल राय ने कोलकाता में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के साथ ही भाजपा का उदय हुआ था और उसे उत्तर बंगाल में कई सीटों पर जीत मिली थी और अब इसी क्षेत्र से भगवा दल का पतन शुरू होगा।

उन्होंने आरोप लगाया, '' आगे जो होने वाला है, यह केवल उसकी झलक भर है। राज्य में भाजपा का पतन निकट है।''

मुकुल राय से पूछा गया कि भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें भाजपा के टिकट पर विधायक चुने जाने पर पार्टी छोड़ने के साथ ही पद छोड़ने की बात कही है, इस पर राय ने कहा, '' सबसे पहले उन्हें यह देखना चाहिए कि उनके पिता शिशिर अधिकारी ने क्या किया?''

राय तृणमूल कांग्रेस की उस मांग का जिक्र कर रहे थे, जिसमें टीएमसी छोड़कर भाजपा में जाने वाले कांठी से सांसद शिशिर अधिकारी को पार्टी अयोग्य ठहराने की मांग कर रही है।

गंगा प्रसाद शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे के दौरान जमीनी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नजरअंदाज किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस