देश की खबरें | प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिख मोर्चा के सदस्यों के साथ शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया और पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई ‘‘गंभीर चूक’’ के मुद्दे पर उसे आड़े हाथों लिया।

नयी दिल्ली, सात जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिख मोर्चा के सदस्यों के साथ शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय के निकट प्रदर्शन किया और पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई ‘‘गंभीर चूक’’ के मुद्दे पर उसे आड़े हाथों लिया।

इससे पहले, पार्टी के नेताओं ने इसी मुद्दे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर मौन प्रदर्शन भी किया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने राजघाट पर आरोप लगाया कि आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री के काफिले को आगे जाने की मंजूरी दिए जाने के बाद भी इस प्रकार की घटना का होना दर्शाता है कि यह एक ‘‘सुनियोजित साजिश’’ थी।

ज्ञात हो कि गौतम पंजाब मामलों के लिए भाजपा के प्रभारी भी हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘यह तय हो गया है कि पंजाब में कांग्रेस अपनी सत्ता गंवा रही है, इसलिए वह अव्यवस्था पैदा करने में लगी हुई है।’’

अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपा के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, ‘‘ कांग्रेस ने जिस तरह से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी को खतरे में डाला, वह इस पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सत्ता के लिए वह किसी भी स्तर तक जा सकते हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री की जिंदगी की भी उन्हें परवाह नहीं है।’’

गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश का होते हैं, किसी पार्टी विशेष के नहीं होते और उनके सम्मान व सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी की है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘कांग्रेस ने पंजाब में हिन्दुओं और सिखों के बीच खाई पैदा करने की कोशिश की लेकिन वह विफल रही। लोग अब जान गए हैं कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश के ऊपर सत्ता को तरजीह दी है और वह इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह, सिख मोर्चा के सह प्रभारी गुरमीत सिंह सुरा, संयोजक कुलविंदर सिंह बंटी, सह-संयोजक चरणजीत लवली भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

गौरतलब है कि पांच जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई नाकाबंदी के चलते प्रधानमंत्री का काफिला 15-20 मिनट तक एक फ्लाइओवर पर फंसा रहा था, जिसके बाद विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) ने एक वायुसेना अड्डे की ओर लौटने का निर्णय लिया।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड