देश की खबरें | भाजपा नेताओं ने ‘हिंदू’ देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने को लेकर ‘तांडव’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा सांसद मनोज कोटक ने हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने को लेकर एमेजॉन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘‘तांडव’’पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से प्रतिबंध लगाने का रविवार को अनुरोध किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 17 जनवरी भाजपा सांसद मनोज कोटक ने हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने को लेकर एमेजॉन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘‘तांडव’’पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से प्रतिबंध लगाने का रविवार को अनुरोध किया।

कोटक ने इस सिलसिले में जावड़ेकर को एक पत्र लिखा है।

वेब सीरीज ‘‘तांडव’’ में अभिनेता सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिगमांशु धूलिया, डिनो मोर्या, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अयुब, गौर खान, कृतिका कामरा ने अभिनय किया है। इसका प्रीमियर शुक्रवार को किया गया।

फिल्मकार अली अब्बास जफर राजनीति पर आधारित ड्रामे के निर्माता एवं निर्देशक हैं। इसे गौरव सोलंकी ने लिखा है जो ‘आर्टिकल 15’ को लेकर जाने जाते हैं।

मुंबई उत्तर-पूर्व से सांसद कोटक ने कहा कि इस तरह के मंच पर अक्सर ही हिंदू देवी-देवताओं को अच्छे संदर्भ में नहीं दिखाने की कोशिश की जाती है।

कोटक ने कहा, ‘‘विभिन्न संगठनों और लोगों ने शिकायत की है कि हिंदू देवी-देवताओं का ‘तांडव’ वेब सीरीज में मजाक उड़ाया गया है। उनके बारे में (आपत्तिजनक) टिप्पणी की गई है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम जावड़ेकर जी से मांग करते हैं कि वह इस वेब सीरीज पर फौरन प्रतिबंध लगाएं। भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर इसके अभिनेताओं, निर्माता और निर्देशक को माफी मांगनी चाहिए। ’’

कोटक ने जावड़ेकर को लिखे पत्र की तस्वीर रविवार को ट्विटर पर साझा की और कहा, ‘‘ डिजिटल सामग्री को नियंत्रित करने वाली कोई स्वायत्त संस्था अभी नहीं है। ऐसे में इस तरह के मंच ‘‘सेक्स, हिंसा, ड्रग्स, नफरत अैर अश्लीलता’’ से भरे हुए हैं। कभी-कभी वे धार्मिक भावनाओं को भी आहत करते हैं। ’’

उन्होंने 16 जनवरी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि इस सीरीज के निर्माताओं ने जानबूझ कर हिंदू देवी-देवाओं का मजाक उड़ाया है और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का अपमान किया है। ’’

भाजपा के एक अन्य नेता एवं घाटकोपर पश्चिम से विधायक राम कदम ने भी निर्देशक से वेब सीरीज का वह हिस्सा हटाने को कहा है जिसमें भगवान शिव का मजाक उड़ाया गया है।

उन्होंने इस सिलसिले में घाटकोपर पुलिस थाने में एक शिकायत भी दायर कराई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Palghar: नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय फटा प्रेशर कुकर; 2 छात्र और महिला रसोइया झुलसे, एक गंभीर छात्र मुंबई रेफर

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड