देश की खबरें | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भाजपा नेताओं ने दी धामी को बधाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी।

नयी दिल्ली, चार जुलाई भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी।

नड्डा ने एक ट्वीट में विश्वास जताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशानिर्देश और धामी के नेतृत्व में राज्य विकास और प्रगति का नया मुकाम हासिल करेगा।

भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी धामी को बधाई दी। गृह मंत्री अमित शाह ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में धामी राज्य के विकास को नयी ऊर्जा और गति प्रदान करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नये मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

धामी ने रविवार को उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा सीट से दो बार के विधायक ने तीरथ सिंह रावत की जगह ली है। रावत ने संवैधानिक संकट के कारण शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

धामी को शनिवार को उत्तराखंड भाजपा के विधायक दल का नेता चुना गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now