देश की खबरें | भाजपा नेता नवनीत राणा, उनके समर्थकों पर अमरावती में हमला, 45 के खिलाफ मामला दर्ज, तीन हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक जनसभा में पहुंचीं भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद नवनीत राणा और उनके समर्थकों पर कथित तौर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 17 नवंबर महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक जनसभा में पहुंचीं भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद नवनीत राणा और उनके समर्थकों पर कथित तौर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार रात खल्लार गांव में हुई घटना के सिलसिले में 45 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उनमें से तीन को हिरासत में लिया है।

अमरावती (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने कहा, ‘‘राणा अपने समर्थकों के साथ रात करीब 10 बजे एक जनसभा में भाग लेने पहुंची थीं, तभी भीड़ में से कुछ लोगों ने कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और अभद्र इशारे किए।’’

आनंद ने बताया कि इसके बाद उनके समर्थकों की भीड़ में मौजूद आरोपियों के साथ झड़प हुई और भाजपा नेता तथा उनके साथियों पर कुर्सियां ​​फेंकी गईं। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद राणा ने पास के थाने में शिकायत दर्ज कराई।

आनंद ने कहा, ‘‘हमने दंगा, हत्या के प्रयास और भारतीय न्याय संहिता तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की है। पांच लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 40 अज्ञात हैं। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट