Mumbai Drugs Case: मंत्री नवाब मलिक के निराधार आरोपों के खिलाफ BJP नेता मोहित कंबोज ने दायर किया मानहानि का केस

भारतीय जनता युवा मोर्चा, मुंबई के पूर्व अध्यक्ष मोहित भारतीय ने क्रूज पोत से मादक पदार्थ बरामद होने के मामले में ‘‘निराधार आरोप’’ लगाने को लेकर मंगलवार को महाराष्ट्र के मंत्री एवं राकांपा नेता नवाब मलिक के खिलाफ एक अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई.

बीजेपी नेता मोहित कंबोज (Photo Credits ANI)

Mumbai Drugs Case:  भारतीय जनता युवा मोर्चा, मुंबई के पूर्व अध्यक्ष मोहित भारतीय ने क्रूज पोत से मादक पदार्थ बरामद होने के मामले में ‘‘निराधार आरोप’’ लगाने को लेकर मंगलवार को महाराष्ट्र के मंत्री एवं राकांपा नेता नवाब मलिक के खिलाफ एक अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई. मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट, मझगांव अदालत में भारतीय दंड संहिता की धारा 499 (मानहानि) और 500 (मानहानि की सजा) के तहत अपराधों के लिए शिकायत दर्ज कराई गई.

भारतीय ने कहा कि मलिक ने उनके खिलाफ निराधार आरोप लगाकर उन्हें और उनके परिवार को बदनाम किया है. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने दो अक्टूबर को क्रूज पोत पर छापा मारकर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अन्य को गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने मादक पदार्थ बरामद होने का दावा किया था. यह भी पढ़े: Mumbai Drugs Case: समीर वानखेड़े को बड़ी राहत, मंत्री नवाब मलिक द्वारा NCB को भेजे गये आरोपों वाले गुमनाम पत्र के खिलाफ नहीं करेगी कोई कार्रवाई

शिकायत में कहा गया कि मलिक एनसीबी से नाराज हैं क्योंकि इसने नशीले पदार्थों से जुड़े एक अन्य मामले में जनवरी 2021 में उनके दामाद को गिरफ्तार किया था. इसमें कहा गया कि मलिक ने एक संवाददाता सम्मेलन में शिकायतकर्ता और उनके रिश्तेदार रिषभ सचदेव की जानबूझकर मानहानि की.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड