देश की खबरें | भाजपा नेता गहलोत ने बिजवासन क्षेत्र में आप के उम्मीदवार चयन पर उठाए सवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेता कैलाश गहलोत ने बिजवासन विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार चयन पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी की "तथाकथित नैतिकता और आदर्श" अब पूरी तरह से नीचे की ओर जा रहे हैं।

नयी दिल्ली, 30 जनवरी भाजपा नेता कैलाश गहलोत ने बिजवासन विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार चयन पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी की "तथाकथित नैतिकता और आदर्श" अब पूरी तरह से नीचे की ओर जा रहे हैं।

बिजवासन सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने कहा, "जिन वादों के साथ आम आदमी पार्टी सत्ता में आई थी, वे अब तक अधूरे हैं।"

गहलोत ने आरोप लगाया, "सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आप ने सुरेंद्र भारद्वाज को बिजवासन विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है, जबकि उनके खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज हैं। सुरेंद्र के खिलाफ कल ही एक नया मामला दर्ज हुआ है।’’

गहलोत ने बृहस्पतिवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि आम आदमी पार्टी ने जनता से किेये वादों को पूरा नहीं किया औऱ पार्टी की नैतिकता में कमी दिखाई देनी लगी, जिसके बाद उन्होंने पिछले साल 17 नवम्बर को मंत्री पद और आम आदमी पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया था।

इस्तीफा देने के एक दिन बाद गहलोत भाजपा में शामिल हो गये।

आप से तत्काल कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।

गहलोत 2015 और 2020 में नजफगढ़ विधानसभा सीट से आप के टिकट पर चुनाव जीते थे।

दिल्ली विधानसभा के लिए पांच फरवरी को होने वाले चुनाव में उनकी सीधी टक्कर आप के सुरेंद्र भारद्वाज और कांग्रेस के देवेंद्र सेहरावत से होगी। चुनाव परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

गहलोत के बयान दिल्ली में तीखे चुनाव प्रचार अभियान के बीच आए हैं, जहां आप लगातार तीसरी बार जीत पाने की कोशिश कर रही है। उनके आरोप आप के लिए चुनौतियों को बढ़ा रहे हैं। पार्टी पहले ही विभिन्न राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों को लेकर आलोचना का सामना कर रही है।

राखी अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट