देश की खबरें | भाजपा नेता ने हिंदी भाषियों पर हमले की निंदा की, पहलगाम हमले से तुलना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने रविवार को कहा कि आतंकवादियों ने पहलगाम में पर्यटकों को उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाया, वहीं राज्य में भाषाई आधार पर लोगों पर हमले किए जा रहे हैं, जो निराशाजनक है।

मुंबई, छह जुलाई महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने रविवार को कहा कि आतंकवादियों ने पहलगाम में पर्यटकों को उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाया, वहीं राज्य में ई आधार पर लोगों पर हमले किए जा रहे हैं, जो निराशाजनक है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा मराठी लोगों के सम्मान की रक्षा करेगी और गैर-मराठी बाशिंदों की भी हिफाजत करेगी।

भाजपा नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मराठी हमारे लिए कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है।’’

हाल में सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए एक वीडियो में राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ता राज्य की राजधानी मुंबई के भयंदर इलाके में एक दुकानदार की पिटाई करते हुए देखे जा सकते हैं, क्योंकि उसने कथित तौर पर मराठी में बात करने से इनकार कर दिया था।

बाद में, पुलिस ने मनसे के सात सदस्यों को हिरासत में लिया और उन्हें नोटिस थमाये जाने के बाद छोड़ा गया।

भाजपा नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने मराठी में बात न करने पर ‘हिंदुओं’ को निशाना बनाए जाने पर आपत्ति जताई थी, जबकि उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता प्रताप सरनाईक ने कहा कि मराठी पर मनसे का एकाधिकार नहीं है।

मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा हिंदी भाषी लोगों पर कथित हमले के बारे में पूछे जाने पर शेलार ने कहा, ‘‘पहलगाम आतंकी हमले में, लोगों को गोली मारने से पहले उनका धर्म पूछा गया था। यहां लोगों पर उनकी के आधार पर हमला किया जा रहा है। यह निराशाजनक है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ex-SDPO Gautam Kumar Case: किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के बारे में एक के बाद एक बड़े खुलासे, 'नौकरानी' पारो भी निकली करोड़पति, काम पर थार से आती-जाती थी

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी