देश की खबरें | भाजपा ने दिल्ली में 250 से अधिक झुग्गी बस्तियों में सदस्यता अभियान चलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली की 252 झुग्गी बस्तियों में सदस्यता अभियान चलाया है।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली की 252 झुग्गी बस्तियों में सदस्यता अभियान चलाया है।

यह अभियान भाजपा की दिल्ली इकाई की सह-प्रभारी अलका गुर्जर एवं केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में चलाया गया। भाजपा द्वारा प्रत्येक रविवार को आयोजित किए जा रहे झुग्गी विस्तार अभियान के तहत यह अभियान चलाया गया।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग उत्साहपूर्वक पार्टी के सदस्य बन रहे हैं, क्योंकि वे केजरीवाल सरकार से निराश हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पटपड़गंज स्थित इंदिरा कैंप में सदस्यता अभियान चलाया और कहा कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग भी साफ-सुथरे घर का सपना देखते हैं।

गुर्जर ने वसंत विहार के निकट शास्त्री मार्केट और आसपास की झुग्गी बस्तियों में पार्टी में नए सदस्य शामिल किए।

उन्होंने कहा कि गरीब महिलाओं में भाजपा के प्रति गहरी रुचि है क्योंकि वे अपने बच्चों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना चाहती हैं और केजरीवाल सरकार ने झुग्गीवासियों को 'निराश' किया है।

इस अवसर पर भाजपा के संगठन महासचिव पवन राणा, सांसद बांसुरी स्वराज सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत अपना तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरा शुरू किया।

भाजपा की दिल्ली इकाई की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, ईरानी ने शाहदरा, करोल बाग और नयी दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, जहां उन्होंने सदस्यता अभियान को हर घर तक ले जाने के दौरान लोगों से संवाद करने के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की

ईरानी ने कहा, ‘‘आज भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में भाग लेने के बाद, मैं भाजपा सरकार द्वारा देशभर में गरीबों के लिए किए जा रहे व्यापक कल्याण कार्यों को देखकर संतुष्ट हूं।’’

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं और पार्टी के सदस्य बन रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी