देश की खबरें | संदेशखालि मुद्दे को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है भाजपा : अधीर रंजन चौधरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी लोकसभा चुनाव से पहले संदेशखालि मुद्दे को सांप्रदायिक रंग देने और विभाजनकारी राजनीति करने की कोशिश करेगी।

कोलकाता, 24 फरवरी कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी लोकसभा चुनाव से पहले संदेशखालि मुद्दे को सांप्रदायिक रंग देने और विभाजनकारी राजनीति करने की कोशिश करेगी।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के एक के बाद लगातार तीन दौरों की योजना बनाई है क्योंकि भाजपा संदेशखालि मुद्दे को जीवित रखना चाहती है।

चौधरी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर संदेशखालि में हालात पर काबू पाने में असमर्थ होने का आरोप लगाया। संदेशखालि में स्थानीय लोगों ने तृणमूल नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेता ने संवाददाताओं से कहा, ''भाजपा निश्चित रूप से (संदेशखालि) मुद्दे को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करेगी। मोदी (लोगों के बीच) विभाजन पैदा करने के इस सुनहरे अवसर को जाने नहीं देंगे। यही कारण है कि वह पश्चिम बंगाल के तीन दौरे कर रहे हैं और इसका श्रेय राज्य सरकार को दिया जाना चाहिए।''

मोदी अपने आधिकारिक कार्यक्रम के तहत एक व दो मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और छह मार्च को उत्तर 24 परगना जिले में एक महिला रैली को संबोधित कर सकते हैं। संदेशखालि, उत्तर 24 परगना जिले में आता है।

चौधरी ने दावा किया कि भाजपा और तृणमूल ही दो ऐसी पार्टियां हैं, जिन्हें राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू होने पर विभाजनकारी राजनीति से फायदा होगा।

उन्होंने कहा, ''चुनाव से पहले इन दोनों को मुद्दा बनाया जाएगा। बेरोजगारी, गरीबी और किसानों की मांगों पर बात नहीं होगी बल्कि सांप्रदायिक विभाजन पर भाषण होंगे। हम खतरनाक भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं।''

कांग्रेस सांसद ने संदेशखालि और सुंदरबन के अन्य इलाकों में महिलाओं की तस्करी करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के बाद क्षेत्र में गरीबी और बेरोजगारी की समस्या बढ़ने के बाद तस्करी कई गुना तक बढ़ गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\