देश की खबरें | भाजपा आम आदमी के मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई कि भाजपा यह आरोप लगाकर लोगों को आम आदमी के मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनावी हलफनामे में अपनी उम्र के बारे में गलत जानकारी दी है।

रांची, एक नवंबर कांग्रेस ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई कि भाजपा यह आरोप लगाकर लोगों को आम आदमी के मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनावी हलफनामे में अपनी उम्र के बारे में गलत जानकारी दी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बरहेट विधानसभा सीट से उम्मीदवार गमालियल हेम्ब्रम ने 30 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई जिसमें आरोप लगाया गया कि सोरेन ने हलफनामे में अपनी आयु के बारे में गलत जानकारी प्रदान की है।

सोरेन की उम्र को लेकर भाजपा के आरोप पर यहां पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘वे आम आदमी के मुद्दों से भटकाने के लिए नयी-नयी बातें बताएंगे।’’

हेम्ब्रम ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सोरेन ने 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में दायर हलफनामे में अपनी उम्र 42 वर्ष बताई थी।

उन्होंने शिकायत में दावा किया, ‘‘2024 के विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने हलफनामे में अपनी उम्र 49 साल बताई है। किसी व्यक्ति की उम्र पांच साल में सात साल कैसे बढ़ सकती है।’’

मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बरहेट से भाजपा के उम्मीदवार ने सोरेन का नामांकन रद्द करने की मांग की।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को रांची पहुंचे वेणुगोपाल ने दावा किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला गठबंधन राज्य में सत्ता बरकरार रखेगा।

राज्य में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट