देश की खबरें | भारत में केवल भाजपा ही राष्ट्रीय पार्टी: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को दावा किया ‘‘भारत में केवल भाजपा ही राष्ट्रीय पार्टी है क्योंकि बाकी पार्टियां परिवारवाद, वंशवाद व व्यक्तिवाद’’ तक ही सिमटकर रह गई हैं।

जयपुर, 12 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को दावा किया ‘‘भारत में केवल भाजपा ही राष्ट्रीय पार्टी है क्योंकि बाकी पार्टियां परिवारवाद, वंशवाद व व्यक्तिवाद’’ तक ही सिमटकर रह गई हैं।

इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि राजस्थान में पार्टी अगले साल प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

नड्डा सिरोही जिले के माउंट आबू में राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित कर रहे थे। नड्डा ने कहा,‘‘ भारत में केवल भाजपा ही राष्ट्रीय पार्टी है बाकि पार्टियां परिवारवाद, वंशवाद व व्यक्तिवाद तक ही सिमटकर रह गई हैं। हमें पार्टी में क्या मिला, उसकी चिंता छोडक़र यह सोचना चाहिए कि हमने देश को क्या दिया, पार्टी को क्या दिया?’’

उन्होंने कहा,‘‘भाजपा केवल एक ऐसी पार्टी है, जो ‘नेशन फर्स्ट’ (राष्ट्र पहले) को प्राथमिकता देती है। हमारा संकल्प यह होना चाहिए कि देश और पार्टी का भला होगा तभी हमारा भला होगा। कोई भी कार्य हो वह समय पर पूरा होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी होने के कारण राष्ट्रीय हितों के साथ स्थानीय आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए कार्य करती है।

पार्टी के एक प्रवक्ता के अनुसार नड्डा ने आह्वान करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं का संवाद हो और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करने के प्रयास हों। हमें पद व दायित्व को सुगंधित करने का प्रयत्न ईमानदारी से करना चाहिए।

पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम सम्मान और ऊंचाइयां पाते हैं, इसलिए कार्यकर्ता ही हमारी ताकत व पूंजी हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी के पदाधिकारी इस शिविर से मिले ज्ञान व मार्गदर्शन को सकारात्मक ऊर्जा के साथ नीचे तक की इकाइयों में कार्यकर्ताओं तक लेकर जायेंगे। जो मिशन 2023 के विजय संकल्प को प्रचंड बहुमत के साथ हासिल करने में मील का पत्थर साबित होगा।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में वर्ष 2023 के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, राज्य विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया व प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी मौजूद थे।

पूनियां ने कहा,‘‘राजस्थान की जनता में कांग्रेस के खिलाफ सरकार विरोधी लहर है, यह हमारे पक्ष में है। लेकिन इससे भी बड़ी बात है कि हम संगठन की ताकत से मिशन 2023 में प्रचंड बहुमत की भाजपा की सरकार बनाकर तथा 2024 राज्य की सभी 25 लोकसभा सीटें जीतकर नरेंद्र मोदी और नड्डा को यह जीत समर्पित करेंगे।’’

वहीं मेवाड़ अंचल जनजाति समाज ने द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने पर नड्डा को आभार पत्र सौंपकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार-अभिनन्दन व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट