देश की खबरें | भाजपा नफरत फैला रही, झारखंड विधानसभा चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है : तेजस्वी यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को भाजपा पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव ‘‘देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने’’ के लिए है।

चतरा (झारखंड), 10 नवंबर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को भाजपा पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव ‘‘देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने’’ के लिए है।

उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी, जबकि अगले साल बिहार में राजद नीत गठबंधन सत्ता में आएगा।

चतरा जिले के हंटरगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए यादव ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा समाज में नफरत फैलाती है और जनादेश का अपमान करती है। झारखंड में यह चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है।’’

उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों ने 2019 में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को वोट दिया था, लेकिन भाजपा ने ‘‘सरकार गिराने की साजिश रची।’’

राजद नेता ने दावा किया, ‘‘जब वे सफल नहीं हुए, तो उन्होंने आदिवासी समुदाय से आने वाले सोरेन को जेल में डाल दिया।’’

यादव ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा विधायकों को खरीदने का प्रयास करती है। जो लोग बिकना नहीं चाहते, उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के माध्यम से धमकाया जाता है। बिहार में, उन्होंने (भाजपा ने) हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘हाईजैक’ कर लिया।’’

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2000 में बिहार से अलग होने के बाद भाजपा ने झारखंड पर सबसे लंबे समय तक शासन किया, लेकिन उसने राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया।

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों - 13 और 20 नवंबर को होंगे, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट