देश की खबरें | भाजपा अपने ‘काम रोको अभियान’ के तहत दिल्ली में स्कूली शिक्षा को बर्बाद कर रही है: आप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली सरकार के स्कूलों के पांच हजार शिक्षकों के तबादले के आदेश को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की और कहा कि पार्टी अधिकारियों पर दबाव बनाकर केजरीवाल सरकार द्वारा विकसित शिक्षा प्रणाली को नष्ट करने की कोशिश कर रही है।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली सरकार के स्कूलों के पांच हजार शिक्षकों के तबादले के आदेश को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की और कहा कि पार्टी अधिकारियों पर दबाव बनाकर केजरीवाल सरकार द्वारा विकसित शिक्षा प्रणाली को नष्ट करने की कोशिश कर रही है।

आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के संयोजक राय ने कहा कि आप सरकार के काम में बाधा उत्पन्न करने के लिए भाजपा का ‘काम रोको अभियान’ वर्षों से जारी है और अब यह चरम पर पहुंच गया है।

उन्होंने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली की शिक्षा प्रणाली न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है, वह पंगु होती जा रही है।

राय ने आरोप लगाया, ‘‘ भाजपा ने अपने ‘काम रोको अभियान’ के तहत दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा विकसित शिक्षा प्रणाली को नष्ट करने का फैसला किया है।’’

शिक्षा निदेशालय ने 11 जून को ‘शिक्षा निदेशालय के शिक्षण स्टाफ के स्थानांतरण हेतु ऑनलाइन अनुरोध’ शीर्षक से एक परिपत्र जारी किया था, जिसमें धारा 16 के तहत निर्देश दिया गया था कि सभी शिक्षक जिन्होंने एक ही स्कूल में 10 वर्ष से अधिक समय तक सेवा दी है उन्हें अनिवार्य रूप से स्थानांतरण के लिए आवेदन करना होगा अन्यथा शिक्षा निदेशालय उन्हें किसी भी स्कूल में स्थानांतरित करेगा।

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को शिक्षकों का स्थानांतरण तत्काल रोकने का आदेश दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका