देश की खबरें | गंदा खेल खेल रही है भाजपा: ईडी के छापे पर ममता बनर्जी ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर बृहस्पतिवार को निशाना साधते हुए विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को "एक गंदा राजनीतिक खेल" करार दिया।

कोलकाता, 26 अक्टूबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर बृहस्पतिवार को निशाना साधते हुए विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को "एक गंदा राजनीतिक खेल" करार दिया।

घुटने की चोट के चलते लगभग एक महीने से स्वास्थ्य लाभ ले रहीं ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि (मध्यकालीन शासक) "मोहम्मद बिन तुगलक" की तरह, भाजपा कई गलत निर्णय लेकर देश के इतिहास को बदलने का प्रयास कर रही है जिनमें नोटबंदी और माल एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू करना शामिल हैं।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख बनर्जी ने स्कूली पाठ्यपुस्तकों में ‘इंडिया’ की जगह 'भारत' नाम का इस्तेमाल करने के राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के प्रस्ताव को लेकर भी निशाना साधा।

कालीघाट मंदिर के पास अपने आवास पर जल्दबाजी में आहूत एक संवाददाता सम्मेलन में बनर्जी ने कहा, ‘‘भाजपा कहती है कि वह 'सबका साथ सबका विकास' चाहती है, लेकिन वास्तव में इसका मतलब ‘सबका साथ सबका सत्यनाश’ है।’’

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने राशन वितरण के करोड़ों रुपये के कथित घोटाले के संबंध में जारी जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक एवं अन्य के परिसरों पर बृहस्पतिवार तड़के छापेमारी शुरू की। ईडी ने इसके साथ ही कथित परीक्षा पेपर लीक मामले में धनशोधन जांच के तहत जयपुर और सीकर में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के परिसरों पर भी छापेमारी की।

बनर्जी ने कहा, ‘‘क्या अत्याचार, क्या अनाचार चल रहा है?...लोकसभा चुनाव (2024) से पहले देशभर में विपक्षी नेताओं पर ईडी छापे के नाम पर भाजपा गंदा खेल खेल रही है। मैं पूछना चाहती हूं कि भाजपा के किसी नेता के आवास पर क्या ऐसी एक भी छापेमारी हुई है?’’

मुख्यमंत्री बनर्जी ने मल्लिक के कोलकाता स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान उन्हें कुछ भी होने पर भाजपा और ईडी के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा, ‘‘ज्योतिप्रिय मल्लिक अस्वस्थ हैं। यदि ईडी की छापेमारी के दौरान उन्हें कुछ हुआ तो मैं प्राथमिकी दर्ज कराऊंगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट